बटर चिकन रेसिपी 🍛 Butter Chicken एक बहुत ही स्वादिष्ट और क्रीमी पंजाबी डिश है। इसे आप घर पर आसानी से बना सकते हैं। सामग्री (4 लोगों के लिए) चिकन मेरिनेशन के लिए: 500 ग्राम बोनलेस चिकन 1/2 कप दही 1 बड़ा चम्मच अदरक-लहसुन पेस्ट 1 छोटा चम्मच लाल मिर्च पाउडर 1/2 छोटा चम्मच हल्दी 1 छोटा चम्मच गरम मसाला नमक स्वादानुसार 1 बड़ा चम्मच नींबू का रस ग्रेवी के लिए: 2 बड़े टमाटर (कटे हुए) 2 प्याज (कटे हुए) 10–12 काजू 2 बड़े चम्मच मक्खन 1 बड़ा चम्मच तेल 1 छोटा चम्मच अदरक-लहसुन पेस्ट 1 छोटा चम्मच कश्मीरी लाल मिर्च 1/2 कप फ्रेश क्रीम 1 छोटा चम्मच कसूरी मेथी नमक स्वादानुसार बनाने की विधि 1. चिकन मेरिनेट करें एक बाउल में चिकन और सारी मेरिनेशन सामग्री मिलाकर 30 मिनट–1 घंटे के लिए रख दें। 2. चिकन पकाएं पैन में थोड़ा तेल डालकर मेरिनेट किया हुआ चिकन हल्का सुनहरा होने तक पकाएं। फिर अलग रख दें। 3. ग्रेवी तैयार करें पैन में तेल और मक्खन गर्म करें। प्याज डालकर सुनहरा भूनें। अदरक-लहसुन पेस्ट डालें। टमाटर और काजू डालकर 5–7 मिनट पकाएं। ठंडा होने पर इसे मिक्सी में पीस लें। 4. बटर चिकन बनाएं पैन में तैयार ग्रेवी डाल...
श्री कालभैरवाष्टमी सर्वश्रेष्ठ है यह साधना करने के लिए दसों दिशाओं से रक्षा करते हैं श्री भैरव। श्री भैरव के अनेक रूप हैं जिसमें प्रमुख रूप से बटुक भैरव, महाकाल भैरव तथा स्वर्णाकर्षण भैरव प्रमुख हैं। जिस भैरव की पूजा करें उसी रूप के नाम का उच्चारण होना चाहिए। सभी भैरवों में बटुक भैरव उपासना का अधिक प्रचलन है। तांत्रिक ग्रंथों में अष्ट भैरव के नामों की प्रसिद्धि है। वे इस प्रकार हैं- 1. असितांग भैरव, 2. चंड भैरव, 3. रूरू भैरव, 4. क्रोध भैरव, 5. उन्मत्त भैरव, 6. कपाल भैरव, 7. भीषण भैरव 8. संहार भैरव। क्षेत्रपाल व दण्डपाणि के नाम से भी इन्हें जाना जाता है। श्री भैरव से काल भी भयभीत रहता है अत: उनका एक रूप'काल भैरव'के नाम से विख्यात हैं। दुष्टों का दमन करने के कारण इन्हें"आमर्दक"कहा गया है। शिवजी ने भैरव को काशी के कोतवाल पद पर प्रतिष्ठित किया है। जिन व्यक्तियों की जन्म कुंडली में शनि, मंगल, राहु आदि पाप ग्रह अशुभ फलदायक हों, नीचगत अथवा शत्रु क्षेत्रीय हों। शनि की साढ़े-साती या ढैय्या से पीडित हों, तो वे व्यक्ति भैरव जयंती अथवा किसी माह के कृष्ण पक्ष की अष्टमी, रविवार, ...