बटर चिकन रेसिपी 🍛 Butter Chicken एक बहुत ही स्वादिष्ट और क्रीमी पंजाबी डिश है। इसे आप घर पर आसानी से बना सकते हैं। सामग्री (4 लोगों के लिए) चिकन मेरिनेशन के लिए: 500 ग्राम बोनलेस चिकन 1/2 कप दही 1 बड़ा चम्मच अदरक-लहसुन पेस्ट 1 छोटा चम्मच लाल मिर्च पाउडर 1/2 छोटा चम्मच हल्दी 1 छोटा चम्मच गरम मसाला नमक स्वादानुसार 1 बड़ा चम्मच नींबू का रस ग्रेवी के लिए: 2 बड़े टमाटर (कटे हुए) 2 प्याज (कटे हुए) 10–12 काजू 2 बड़े चम्मच मक्खन 1 बड़ा चम्मच तेल 1 छोटा चम्मच अदरक-लहसुन पेस्ट 1 छोटा चम्मच कश्मीरी लाल मिर्च 1/2 कप फ्रेश क्रीम 1 छोटा चम्मच कसूरी मेथी नमक स्वादानुसार बनाने की विधि 1. चिकन मेरिनेट करें एक बाउल में चिकन और सारी मेरिनेशन सामग्री मिलाकर 30 मिनट–1 घंटे के लिए रख दें। 2. चिकन पकाएं पैन में थोड़ा तेल डालकर मेरिनेट किया हुआ चिकन हल्का सुनहरा होने तक पकाएं। फिर अलग रख दें। 3. ग्रेवी तैयार करें पैन में तेल और मक्खन गर्म करें। प्याज डालकर सुनहरा भूनें। अदरक-लहसुन पेस्ट डालें। टमाटर और काजू डालकर 5–7 मिनट पकाएं। ठंडा होने पर इसे मिक्सी में पीस लें। 4. बटर चिकन बनाएं पैन में तैयार ग्रेवी डाल...
श्रीकालभैरव मदिरा अर्पण का रहस्य अनेक नगर, पुर तथा पुरियों का अवलोकन करते हुए हनुमान तथा नारद उज्जयिनी (उज्जैन) की शिप्रा नदी के तट पर बसी अवंतिकापुरी, जिसे उज्जयिनी या उज्जैन भी कहते हैं पहुँचे । यहां महाकालेश्वर नाम का ज्योतिर्लिंग है । वहां पहुंचकर दोनों ने सर्वप्रथम शिप्रा माता को प्रणाम किया और फिर स्नान करने के बाद पुरी में प्रवेश किया। सबसे पहले उन्हें श्रीकालभैरव जी का मंदिर मिला। अवंतिका के श्री कालभैरव मंदिर में जब महावीर हनुमान तथा देवर्षि नारद जी ने प्रवेश किया, तब वहां आरती हो रही थी। भक्त नाना प्रकार के वाद्य बजा रहे थे। कुछ भावुक जन ताली बजाते हुए उमंग में झूम रहे थे। प्रधान पुजारी जी 33 दीपों की आरती घुमा रहे थे। 11-11 दीपों की तीन प्रज्वलित पंक्तियां अत्यंत सुहानी लग रही थीं। आरती हो जाने पर पुजारी जी ने नीराजन का जल छिड़का। सब ने भक्तिपूर्वक अपने मस्तक झुकाकर उस जल को अपने तन पर पड़ने दिया और अपने को कृतार्थ माना। फिर सबने करबद्ध रूप में भगवान की स्तुति आरंभ की। श्रीकालभैरव जी की पूजन-आरती देखकर हनुमान जी और नारद जी अत्यंत आनंदित हुए। उन्होंने कुछ देर वहां रुकने का...