ऑनलाइन मैरिज रजिस्ट्रेशन (विवाह पंजीकरण) कैसे करें? स्टेप-बाय-स्टेप पूरी गाइड
उत्तराखंड भारत का पहला ऐसा राज्य बन चुका है, जहाँ यूनीफॉर्म सिविल कोड (UCC) यानी समान नागरिक संहिता को लागू कर दिया गया है। इसके तहत विवाह पंजीकरण (Marriage Registration) की प्रक्रिया को पूरी तरह से डिजिटल और बेहद आसान बना दिया गया है। अब न्यूली वेड कपल्स को मैरिज सर्टिफिकेट के लिए कोर्ट के चक्कर काटने की बिल्कुल जरूरत नहीं है।
इस आर्टिकल में हम जानेंगे कि उत्तराखंड सरकार के नए UCC पोर्टल के माध्यम से आप घर बैठे अपनी शादी का ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कैसे कर सकते हैं, इसके लिए क्या दस्तावेज चाहिए और इसकी प्रक्रिया क्या है।
UCC पोर्टल पर मिलने वाली प्रमुख सुविधाएं
सरकार द्वारा लॉन्च की गई इस नई आधिकारिक वेबसाइट (https://ucc.uk.gov.in/) पर कई महत्वपूर्ण नागरिक सुविधाएं उपलब्ध कराई गई हैं:
- विवाह का पंजीकरण (Registration of Marriage): नई शादी को ऑनलाइन रजिस्टर्ड करना।
- पूर्व पंजीकृत विवाह की सूचना (Acknowledged Marriage): अगर शादी पहले से कोर्ट में रजिस्टर्ड है, तो भी यहाँ उसकी सूचना देना सरकार ने अनिवार्य (Mandatory) कर दिया है।
- लिव-इन रिलेशनशिप पंजीकरण (Live-in Relationship Registration): यदि कोई लड़का और लड़की लिव-इन में रह रहे हैं, तो अब उनके लिए रजिस्ट्रेशन कराना कानूनी रूप से अनिवार्य है। साथ ही, ब्रेकअप या अलग होने की स्थिति में टर्मिनेशन (Termination) के लिए भी ऑनलाइन अप्लाई करना होगा।
- तलाक का पंजीकरण (Registration of Divorce): ऑनलाइन माध्यम से तलाक की एंट्री दर्ज करना।
- वसीयतनामा पंजीकरण (Will Registration): इसके जरिए वसीयत से जुड़े कार्य भी किए जा सकेंगे।
यह भी पढ़े:- Smart PDS 2.0 Portal क्या है? राशन कार्ड के नए नियम, ऑनलाइन आवेदन और स्टेटस चेक करने की पूरी प्रक्रिया
जरूरी दस्तावेज (Required Documents)
रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया शुरू करने से पहले इन आवश्यक दस्तावेजों को अपने कंप्यूटर या फोन में एक फोल्डर में सुरक्षित रख लें:
- पति और पत्नी दोनों का आधार कार्ड (जो एक्टिव मोबाइल नंबर से लिंक हो)।
- स्थाई निवास प्रमाण पत्र (Domicile Certificate) - पति और पत्नी दोनों का।
- आयु प्रमाण पत्र (Age Proof): दसवीं (10th) की मार्कशीट, जन्म प्रमाण पत्र, पैन कार्ड या पासपोर्ट।
- शादी का प्रमाण पत्र / स्व-घोषणा पत्र (Marriage Ceremony Proof): शादी का कोई भी धार्मिक या सामाजिक दस्तावेज।
- शादी का कार्ड (Marriage Invitation Card)।
- पासपोर्ट साइज फोटो (पति और पत्नी दोनों की अलग-अलग)।
- कपल फोटो (Couple Photo): शादी के दौरान या बाद की एक साथ खींची गई फोटो।
- दो गवाह (Two Witnesses): दोनों गवाहों के आधार कार्ड और पंजीकरण के समय उनकी फिजिकल मौजूदगी जरूरी है, क्योंकि लाइव वीडियो वेरिफिकेशन होता है।
रजिस्ट्रेशन की फीस (Registration Fee)
UCC पोर्टल पर दो तरह की सेवाएं उपलब्ध हैं, जिन्हें आप अपनी जरूरत के हिसाब से चुन सकते हैं:
- स्टैंडर्ड सर्विस (Standard Service): सामान्य रूप से मैरिज सर्टिफिकेट प्राप्त करने के लिए इसकी सरकारी फीस मात्र ₹250 तय की गई है।
- तत्काल सेवा (Tatkal Service): अगर आपको किसी आपातकालीन स्थिति या विदेश जाने के लिए तुरंत सर्टिफिकेट चाहिए, तो इसे चुन सकते हैं। इसकी सरकारी फीस ₹2,500 है।
ऑनलाइन मैरिज रजिस्ट्रेशन की स्टेप-बाय-स्टेप प्रक्रिया
स्टेप 1: अकाउंट क्रिएट करना (Sign Up)
- सबसे पहले UCC उत्तराखंड पोर्टल पर जाएं और टॉप पर दिए गए "Apply Now" बटन पर क्लिक करें।
- यदि आपका अकाउंट नहीं है, तो "Do not have an account" पर क्लिक कर "Register Online" का विकल्प चुनें।
- अपना आधार कार्ड नंबर डालें, चेक बॉक्स टिक करें, और कैप्चा भरकर "Send OTP" पर क्लिक करें।
- आधार से लिंक मोबाइल पर आए OTP को दर्ज कर वेरीफाई करें।
- इसके बाद यूजर की फोटो स्क्रीन पर दिखेगी। यहाँ अपना नया पासवर्ड बनाएं और अपना रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर डालकर "Create Account" पर क्लिक करें।
स्टेप 2: सर्विस का चुनाव और बेसिक डिटेल्स
1. लॉग इन करने के बाद स्क्रीन पर उपलब्ध सर्विसेज में से "Registration of Marriage" पर जाकर "Apply Here" करें।
2. फिर से "Registration of Marriage" (पहली बार पंजीकरण के लिए) पर क्लिक करें।
3. स्टैंडर्ड या तत्काल में से अपना पसंदीदा विकल्प चुनकर "Proceed" पर क्लिक करें।
4. इसके बाद कुछ बेसिक सवालों के जवाब दें: क्या एक से अधिक पति-पत्नी हैं? (No), आवेदन दोनों की तरफ से है? (Joint), और अपनी शादी की सही तारीख (Date of Marriage) दर्ज करें।
5. उत्तराखंड के निवासी स्टेटस (Residency Category) को चुनें और पति व पत्नी दोनों का डोमिसाइल सर्टिफिकेट (स्थाई निवास पत्र) अपलोड करें। इसके बाद आपके नजदीकी सब-रजिस्ट्रार (Sub-Registrar) का चयन कर नेक्स्ट करें।
स्टेप 3: पति और पत्नी की व्यक्तिगत जानकारी भरना
1. पत्नी (Wife) का आधार नंबर डालकर OTP के जरिए उनकी डिटेल्स को ऑटो-फैच (Auto-fill) करें।
2. बची हुई डिटेल्स जैसे- धर्म, कैटेगरी, आयु प्रमाण पत्र (10th मार्कशीट आदि) अपलोड करें।
3. शादी से पहले का रिलेशनशिप स्टेटस (जैसे: Never Married) चुनें, मोबाइल नंबर और माता-पिता का नाम व पता दर्ज करें।
4. ठीक इसी प्रकार, पति (Husband) की भी सभी व्यक्तिगत, एड्रेस और माता-पिता की डिटेल्स को ध्यानपूर्वक भरें।
स्टेप 4: विवाह समारोह और गवाहों (Witness) का विवरण
1. शादी किस रीति-रिवाज या धर्म के अनुसार हुई है (Type of Marriage Ceremony) उसे सिलेक्ट करें। शादी का स्थान (Location) और शादी कराने वाले पंडित/काजी (मैंडेटरी नहीं) की जानकारी भरें।
2. इसके बाद गवाहों (Witness) का वेरिफिकेशन आता है। यहाँ दो गवाहों के आधार नंबर दर्ज करने होंगे।
3. पोर्टल पर ही "Start Recording" का विकल्प मिलेगा, जहाँ आपके लैपटॉप या कंप्यूटर का कैमरा ऑन हो जाएगा। गवाह को कैमरे के सामने बैठकर स्क्रीन पर लिखी दो लाइनों को जोर से पढ़कर बोलना होगा (जैसे: My name is... I declare that...), जिसके बाद वीडियो को सबमिट करना होगा।
स्टेप 5: फोटो अपलोड और डिक्लेरेशन
1. पति, पत्नी और कपल फोटो के साथ शादी का निमंत्रण कार्ड (Invitation Card) अपलोड करें।
2. डिक्लेरेशन फॉर्म के सभी चेक बॉक्स पर टिक करें और फॉर्म को Submit कर दें।
स्टेप 6: फीस का भुगतान (Payment)
1. सावधानीपूर्वक और बिना किसी गलती के फॉर्म सबमिट होने के बाद "Proceed to Payment" पर क्लिक करें।
2. नेट बैंकिंग, डेबिट कार्ड या UPI (QR Code Scan) के माध्यम से अपनी फीस का भुगतान सफलतापूर्वक पूरा करें। भुगतान सफल होते ही आपका एप्लीकेशन स्टेटस Pending शो होने लगेगा।
वेरिफिकेशन और मैरिज सर्टिफिकेट डाउनलोड प्रक्रिया
फॉर्म सबमिट होने के बाद आपके स्थानीय नगर निकाय/नगरपालिका कार्यालय से एक वेरिफिकेशन कॉल आता है। वे आपसे नाम, जन्मतिथि और पिता के नाम जैसी सामान्य जानकारियां फोन पर ही वेरीफाई करते हैं। और कभी कभी कॉल नहीं भी आती हैं।
सक्सेसफुल वेरिफिकेशन के बाद आपके और आपकी वाइफ के माता-पिता के मोबाइल फोन पर एक अप्रूवल का कन्फर्मेशन मैसेज आ जाता है. इसके तुरंत बाद:-
1. दोबारा UCC पोर्टल पर लॉगिन करें।
2. आपके डैशबोर्ड पर एप्लीकेशन स्टेटस के आगे "Completed" लिखा दिखाई देगा।
3. वहाँ दिए गए पीडीएफ लिंक पर क्लिक करके आप अपना डिजिटल सिग्नेचर युक्त मैरिज सर्टिफिकेट डाउनलोड कर सकते हैं, जिस पर पति-पत्नी की फोटो और सब-रजिस्ट्रार के डिजिटल हस्ताक्षर मौजूद होते हैं।
अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न (FAQs)
Q1. क्या उत्तराखंड में शादी का रजिस्ट्रेशन कराना सभी के लिए अनिवार्य है?
हाँ, उत्तराखंड यूनीफॉर्म सिविल कोड (UCC) के तहत राज्य के सभी नागरिकों (अनुसूचित जनजाति यानी ST को छोड़कर) के लिए शादी का पंजीकरण कराना कानूनी रूप से अनिवार्य कर दिया गया है।
Q2. यदि हमारी शादी साल 2010 से पहले हुई थी, तो क्या हमें भी रजिस्ट्रेशन कराना होगा?
नियमों के अनुसार, मार्च 2010 के बाद हुई शादियों के लिए अनिवार्य रूप से पंजीकरण कराना आवश्यक है। यदि आपकी शादी 2010 से पहले हुई है तो यह वैकल्पिक (Optional) है, लेकिन आप चाहें तो पोर्टल पर आवेदन कर सकते हैं।
Q3. हमारी शादी कोर्ट में पहले से ही रजिस्टर्ड है, क्या हमें फिर से फॉर्म भरना होगा?
हाँ, अगर आपकी शादी पहले से ही किसी अन्य माध्यम या कोर्ट से रजिस्टर्ड है, तो भी आपको UCC उत्तराखंड पोर्टल पर जाकर "Acknowledgement of Registered Marriage" वाले विकल्प को चुनकर इसकी सूचना (एक्नॉलेजमेंट) दर्ज करानी होगी।
Q4. क्या बिना आधार कार्ड के ऑनलाइन मैरिज रजिस्ट्रेशन किया जा सकता है?
सामान्यतः आधार कार्ड ऑनलाइन वेरिफिकेशन (OTP) के लिए बेहद जरूरी है। हालाँकि, सरकार के नए संशोधनों के अनुसार सीमावर्ती क्षेत्रों से जुड़े कुछ विशेष विदेशी नागरिकों (जैसे नेपाली या भूटानी नागरिकों) के लिए बिना आधार के पासपोर्ट या अन्य वैध आईडी की मदद से रजिस्ट्रेशन करने की छूट दी गई है।
Q5. क्या शादी के रजिस्ट्रेशन न कराने पर शादी अमान्य (Invalid) हो जाती है?
नहीं, शादी का रजिस्ट्रेशन न कराने से आपकी शादी कानूनी रूप से अमान्य नहीं होती है, लेकिन ऐसा न करने पर सरकारी योजनाओं का लाभ मिलने में दिक्कत आ सकती है, और तय समयसीमा के बाद रजिस्ट्रेशन कराने पर जुर्माना भी लगाया जा सकता है।
उत्तराखंड UCC के तहत लिव-इन रिलेशनशिप के नियम
उत्तराखंड देश का पहला ऐसा राज्य है जहां विवाह के साथ-साथ लिव-इन रिलेशनशिप (Live-in Relationship) का पंजीकरण भी अनिवार्य कर दिया गया है।
• एक महीने के भीतर रजिस्ट्रेशन: लिव-इन में रहने वाले जोड़ों को संबंध शुरू होने के 1 महीने के भीतर UCC पोर्टल पर आवेदन करना होगा।
• सत्यापन प्रक्रिया: आवेदन के बाद रजिस्ट्रार इसकी जांच करेगा और सब सही पाए जाने पर ही प्रमाण पत्र (Certificate) जारी करेगा।
• अलग होने पर टर्मिनेशन (Termination): यदि कपल आपसी सहमति से अलग हो रहे हैं या ब्रेकअप हो रहा है, तो उन्हें पोर्टल पर आकर 'Termination Form' भरकर इसकी आधिकारिक सूचना भी सरकार को देनी होगी।
रजिस्ट्रेशन न कराने पर जुर्माने के नियम (Penalty & Action)
नियमों के मुताबिक, यदि कोई तय समयसीमा के भीतर पंजीकरण नहीं कराता है, तो कानूनी कार्रवाई का प्रावधान है:
• विवाह का पंजीकरण न कराने पर: यदि शादी के बाद तय समय (आमतौर पर 90 दिन) के भीतर पंजीकरण नहीं कराया जाता है, तो इसके लिए ₹10,000 से ₹25,000 तक का जुर्माना लगाया जा सकता है।
• लिव-इन का पंजीकरण न कराने पर: यदि कोई जोड़ा बिना पंजीकरण के लिव-इन में रहता पाया जाता है, तो उन्हें 3 से 6 महीने तक की जेल या ₹10,000 से ₹25,000 तक का जुर्माना (या दोनों) हो सकता है।
यदि ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन न हो पाए, तो क्या करें? (ऑफलाइन मोड)
यदि आपके पास कंप्यूटर/इंटरनेट की सुविधा नहीं है या वेबसाइट पर कोई तकनीकी समस्या आ रही है, तो आप ऑफलाइन माध्यम भी चुन सकते हैं:
1. UCC पोर्टल से फॉर्म डाउनलोड करें या अपने नजदीकी नगर निगम, नगरपालिका, या तहसील कार्यालय से आवेदन फॉर्म प्राप्त करें।
2. सभी जरूरी दस्तावेजों (आधार, डोमिसाइल, आयु प्रमाण पत्र) की फोटोकॉपी फॉर्म के साथ अटैच करें।
3. अपने क्षेत्र के सब-रजिस्ट्रार (Sub-Registrar) कार्यालय में जाकर फॉर्म जमा करें और गवाहों के साथ फिजिकल वेरिफिकेशन पूरा करें।
तकनीकी सहायता और हेल्पलाइन (Helpline & Support)
पोर्टल पर फॉर्म भरते समय या ऑनलाइन फीस (Payment Fail) कटने में कोई समस्या आने पर आप उत्तराखंड सरकार के UCC शिकायत और सहायता विंग से संपर्क कर सकते हैं:
• ईमेल सपोर्ट: आधिकारिक पोर्टल के Helpdesk सेक्शन में जाकर अपनी शिकायत दर्ज करें या सपोर्ट ईमेल पर स्क्रीनशॉट भेजें।
• वेबसाइट: ucc.uk.gov.in (मुख्य पृष्ठ पर "Contact Us" सेक्शन देखें)।
Disclaimer (अस्वीकरण):
महत्वपूर्ण सूचना:
यह आर्टिकल केवल सामान्य जानकारी और जागरूकता (Educational & Informational Purpose) के उद्देश्य से तैयार किया गया है। SahayakGuru ब्लॉग किसी भी सरकारी संगठन, विभाग या उत्तराखंड सरकार से सीधे तौर पर संबद्ध नहीं है। हमारा उद्देश्य पाठकों तक सही और सरल भाषा में जानकारी पहुँचाना है।
यद्यपि हमने इस लेख में दी गई प्रक्रिया और नियमों को पूरी तरह से सटीक और अपडेटेड रखने का पूरा प्रयास किया है, फिर भी विवाह पंजीकरण की नियमावली, सरकारी शुल्क या पोर्टल की नीतियों में समय-समय पर सरकारी आदेशानुसार बदलाव किए जा सकते हैं। किसी भी प्रकार के ऑनलाइन आवेदन, फीस के भुगतान या कानूनी दस्तावेजीकरण से पहले, हम आपको दृढ़ता से सलाह देते हैं कि आप उत्तराखंड सरकार के आधिकारिक समान नागरिक संहिता (UCC) पोर्टल (UCC पोर्टल ) पर जाकर नियमों और दिशा-निर्देशों की स्वयं पुनः पुष्टि अवश्य कर लें। किसी भी तकनीकी खराबी, भुगतान की विफलता या गलत डेटा प्रविष्टि के लिए यह ब्लॉग या इसके लेखक जिम्मेदार नहीं होंगे।
